कैलूडीह मामले में 12 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Advertisements

कैलूडीह मामले में 12 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह-आकाशकिनारी खटाल के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारी के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर 12 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनलोगों पर मारपीट, लोक परिशांति भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है।
मालूम हो कि 14 अप्रैल की रात कैलूडीह और आकाशकिनारी खटाल के लोग लाठी-डंडों के साथ आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान सड़क जाम हो गया था और यातायात अवरूद्ध हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी उपद्रवियों ने अपना काम करने नहीं दिया था। कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने कहा कि लोक परिशांति भंग करने और कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top