बिजली संकट को लेकर शुक्रवार को
महाप्रबंधक का
घेराव करेगी महानगर भाजपा
बैठक कर बनाई रणनीति, राज्य सरकार पर साधा निशाना
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर ने जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में 17 अप्रैल को बिजली संकट में सुधार और बिल की समस्याओं को लेकर विद्युत महाप्रबंधक के घेराव का निर्णय लिया गया। साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर 26 अप्रैल तक सभी मंडलों में कार्यक्रम कर बाबा साहेब के आदर्श जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
17 अप्रैल को महाप्रबंधक का घेराव, सरकार पर साधा निशाना
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि बिजली विभाग से आम जनता त्रस्त है, लेकिन झारखंड सरकार पर कोई असर नहीं है। बिजली विभाग के महाप्रबंधक का घेराव कर चिर निद्रा में सोई सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर में बार-बार बिजली कटौती जनता की समस्या बनी हुई है। सभी मंडल अध्यक्षों और मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि बार-बार बिजली कटौती एवं बिल में बढ़ोतरी में अविलंब सुधार होना चाहिए। चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सजग प्रहरी के रूप में काम करते हैं और बिजली विभाग में हो रही भ्रष्टाचार एवं लापरवाही को उजागर करेंगे। रमेश राही ने स्मार्ट मीटर में व्याप्त खामियों को दूर करने की मांग की और धनबाद की जनता से 17 अप्रैल के घेराव को सफल बनाने की अपील की।
26 अप्रैल तक चलेगा अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम
बैठक में तय हुआ कि डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर 26 अप्रैल तक विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम कर बाबा साहेब के आदर्शों को आम मानस तक पहुंचाया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मानस प्रसून ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से धनेश्वर महतो, महेश पासवान, अजय निषाद, रीता प्रसाद, कंचन चौरसिया, मौसम सिंह, रूनकी गुप्ता, बच्चा गिरि, कर्पुर रवानी, सत्येन्द्र मिश्रा, शिवांश श्रीवास्तव, रमा सिन्हा, पिन्टु झा, रिंकू सिंह, नित्यानंद मंडल, विभा रानी सिंह, जलाल अंसारी, हुलास दास, रंजय सिंह, गौतम चौधरी, बंसती देवी, राजा राम दत्ता, सन्नी रवानी, सुनील पासवान, अजय दास, किशुन महतो, बिरजु रवानी, सुभाष महतो, अजीत शर्मा, रिंकू सिन्हा, उचित महतो सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।