पीरटांड़ में युवा आजसू की बैठक में बनी संगठन विस्तार की रणनीति, संयोजक मंडली का गठन

Advertisements

पीरटांड़ में युवा आजसू की बैठक में बनी संगठन विस्तार की रणनीति, संयोजक मंडली का गठन

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह में युवा आजसू की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मिराज आलम ने की, जबकि संचालन प्रकाश पंडित ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से युवा आजसू के जिला प्रभारी उत्कर्ष महतो एवं चेतन प्रकाश उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की रणनीतियों पर जोर दिया गया।

बैठक में संयोजक मंडली का गठन भी किया गया, जिसमें मुकेश किस्कु, राजन मुर्मू, हसन रज़ा और प्रकाश कुमार पंडित को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष शंभु सिंह, दिगम्बर महतो, धीरज कुमार, उपेंद्र पंडित, विजय तुरी, केशव पाठक, गोविंद मल्लाह, मुकेश वर्मा, दीपेन महतो, चामू महतो, डालेश्वर महतो, रामरामदेव सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top