डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए विधायक जयराम महतो, राज्यपाल ने दी पीएचडी की डिग्री

डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजे गए विधायक जयराम महतो, राज्यपाल ने दी पीएचडी की डिग्री

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड की राजनीति में अपनी प्रखर शैली के लिए पहचाने जाने वाले विधायक जयराम महतो ने अब शिक्षा के क्षेत्र में भी एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए उन्होंने पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री पूरी कर ली है, जिसके बाद अब उनके नाम के आगे ‘डॉक्टर’ की उपाधि जुड़ गई है।
शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के तीसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वयं जयराम महतो को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया। जयराम महतो ने बीबीएमकेयू के अंग्रेजी विभाग से अपना रिसर्च कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया है।
राजनीति की भागदौड़ और जनता के मुद्दों को उठाने के साथ-साथ अपनी उच्च शिक्षा और शोध कार्य को ईमानदारी से पूरा करने की इस उपलब्धि की काफी सराहना हो रही है। जयराम महतो की इस सफलता के बाद उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है और वे सोशल मीडिया से लेकर ज़मीन तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top