चोरी मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार, लैपटॉप व मोबाइल बरामद

चोरी मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार, लैपटॉप व मोबाइल बरामद

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीते दिनों कतरास थाना क्षेत्र के निचितपुर निवासी
लोपामुद्रा बेहरा के घर पर हुई चोरी की वारदात का उदभेदन पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने न्यू केशलपुर , निचितपुर बस्ती निवासी रवि बाउरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी गए लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपित को कोर्ट ले गई, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि भुक्तभोगी लोपामुद्रा के लिखित शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। घटना 22 अक्टूबर की रात की है। भुक्तभोगी के घर से लैपटॉप, मोबाइल और 10000/रु० की चोरी हुई थी। अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर रवि बाउरी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मामले का खुलासा हो गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top