आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति बनी

आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति बनी

बलियापुर: बीबीएम कॉलेज परिसर में विनोद बिहारी महतो स्मारक समिति की बैठक अधिवक्ता राहुल कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2 दिसंबर को पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि तथा 18 दिसंबर को झामुमो संस्थापक व झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में संजय महतो, अधिवक्ता सतीश प्रसाद, मुक्तेश्वर महतो, अजय रवानी, अशोक महतो, रामनाथ रजवार, विजय महतो, अरुण महतो, दीपू लाल, उमा शंकर महतो, विजय महतो, माथुर महतो, रंजीत महतो, पांचों महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top