छठ घाटों की स्वच्छता में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मी हुए सम्मानित

छठ घाटों की स्वच्छता में अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मी हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मियों के सम्मान में गुरुवार को केंदुआ छठ तालाब में ए वन क्लब की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर निगम के वार्ड सुपरवाइजर ओम प्रकाश चौहान, रामकी सुपरवाइजर दीपक चौहान तथा सफाई मित्र गौतम भुइयां, दशरथ राम, जैकी हाड़ी, बबलू हाड़ी, सीताराम हाड़ी, महावीर हाड़ी, शंकर हाड़ी, संजू हाड़ी सहित अन्य सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
क्लब की ओर से महिला सफाई कर्मियों मालती देवी, रंजना देवी, सोनी देवी, पार्वती देवी समेत अन्य महिलाओं को साड़ी तथा पुरुष सफाई कर्मियों को पैंट-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाटों की साफ-सफाई और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है। उनके अथक परिश्रम, समर्पण और सेवा भावना के कारण ही श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना करने की सुविधा मिली। क्लब ने सफाई कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
समारोह में ए वन क्लब के रामबालक पासवान, अध्यक्ष राजेंद्र पासवान, कृष्णा रावत, अवधेश पासवान, सचिव अमर पासवान, अनु पासवान, संजय, विनय वर्मा, महादेव पासवान, दिलीप पासवान, अमित पासवान, अजय पासवान, ऋषि पासवान, विजय पासवान, अजीत पासवान, गुड्डू पासवान, बंटी पासवान, बुधन पासवान, विक्की पासवान, आकाश पासवान, फागुन पासवान एवं रवि पासवान सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top