छऊ नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Advertisements

छऊ नृत्य ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दोलाबड़ गांव में चड़क पूजा के मौके पर गुरुवार की रात शिव मंदिर प्रांगण में छऊ नृत्य का आयोजित किया गया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आए दो अलग-अलग दल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने रात भर कार्यक्रम का आनंद उठाया। सफल बनाने में मेला कमेटी के सदस्यों एवं नवयुवकों का योगदान रहा। मौके पर मुखिया सुनीता मल्लिक, पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, राकेश मल्लिक आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top