महिलाओं को मिलेगी नई दिशा : खुशी शर्मा 

Advertisements

महिलाओं को मिलेगी नई दिशा : खुशी शर्मा 

स्वावलंबी साड़ी संगम परियोजना अंतर्गत एक्सपोजर विजिट का आयोजन 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्वावलंबी साड़ी संगम परियोजना के अंतर्गत आइडिया संस्था द्वारा गुरूवार को गिरिडीह जिला अंतर्गत मधुबन स्थित श्री शिखर जी गुणायतन चल चरखा महिला प्रशिक्षण एवं रोजगार केन्द्र में महिलाओं के लिए एक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परियोजना से जुड़े लाभार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक समझ को विकसित करना तथा उन्हें सफल आजीविका मॉडल से परिचित कराना था। आइडिया संस्था के प्रोग्राम डायरेक्टर खुशी शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि स्वावलंबी साड़ी संगम परियोजना से महिलाओं को नई दिशा मिलेगी। कहा कि नाबार्ड के सौजन्य से आइडिया संस्था द्वारा आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत जमुआ प्रखंड के बेरहाबाद पंचायत के कुल 90 महिलाओं को साड़ी निर्माण प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस एक्सपोज़र विज़िट के माध्यम से प्रतिभागियों को विभिन्न सफल कार्यप्रणालियों एवं आजीविका गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने स्थानीय स्तर पर संचालित सफल प्रयासों को समझा तथा आजीविका सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। उन्होंने कहा कि संस्था का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ाने, नए विचारों को अपनाने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल लाभार्थियों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में परियोजना के लाभार्थियों के साथ-साथ संस्था के टीम सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कहा कि संस्था भविष्य में भी समुदाय आधारित विकास एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेगी। चल चरखा महिला प्रशिक्षण और रोजगार केन्द्र की मां संचालक ज्योति दीदी एवं संगीता दीदी ने महिलाओं को साड़ी निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं को विस्तार से बताया ।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह और आजीविका सखी मंडल की कुल 15 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से रेखा देवी, हसिना खातुन, सोनिया देवी, गुड़िया देवी, अख्तरी बानो, सानिया प्रवीण, कुसुम देवी, रविता देवी, सोनी कुमारी, रीना देवी, सुनिता देवी, मुद्रिका देवी, नीलम देवी, हेमंती देवी, रिंकी देवी के अलावा बेरहाबाद पंचायत की मुखिया सोनी कुमारी भी मौजूद थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top