विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisements

विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद ने दो ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। प्रथम कैंप व्यवहार न्यायालय स्थित मध्यस्ता केंद्र में आयोजित किया गया। इसमें 17 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

तत्पश्चात भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद में पदेन उपाध्यक्ष सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने केक काट कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। जहां भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के दो सदस्यों ने रक्तदान किया।

वहीं एक अन्य कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद के कार्यकारिणी की बैठक पदेन उपाध्यक्ष सह अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित की गई।

मौके पर अनुमंडल दंडाधिकारी के साथ चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, वाईस चेयरमैन धनेश्वर महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी सह सहसचिव  रवींद्रनाथ ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य कुमार मधुरेन्द्र सिंह,  देवेंद्र कुमार,  दिलीप सिंह, बेनजीर परवीन, श्वेतांबरा पाठक, आशीष अग्रवाल, डॉ जिम्मी अभिषेक, रणजीत सिंह, सौरभ सिंह, ललिता चौहान, लीला माजी, ब्रिजेन्द्र सिंह, रवि श्रीवास्तव सहित भारतीय रेडक्रास सोसायटी के अन्य सदस्य एवं युको बैंक कोर्ट मोड़ शाखा प्रमुख डॉ उपेंद्र कुमार व मधु कुमारी उपस्थित रहीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top