छात्र कन्वेंशन में सितंबर से “स्कूल बचाओ” अभियान चलाने का निर्णय

छात्र कन्वेंशन में सितंबर से “स्कूल बचाओ” अभियान चलाने का निर्णय

डीजे न्यूज, रांची: सत्य भारती हॉल में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की ओर से सोमवार को छात्र कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं और शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कन्वेंशन के मुख्य वक्ता ऐशे घोष ने झारखंड की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा को सभी छात्रों के लिए सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समान बनाया जाना जरूरी है। SFI झारखंड राज्य कैनवेनर दानिश ने घोषणा की कि सितंबर महीने से “स्कूल बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों की स्थिति, छात्रों की समस्याओं तथा शिक्षा के अधिकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

कन्वेंशन में SFI के रांची कन्वेनर फिजा, ओजस्वी राज, फैजान खान, सोमा, ज्योति, रवि कुमार, सुकेशी कर्मकार,छूटनी असुर,विक्की मिंज,रोहित केरकेट्टा और फराज़ अब्बास सहित कई छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

SFI ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन आने वाले दिनों में व्यापक अभियान और आंदोलन चलाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top