चार लेबर कोड के विरोध में कोयला उद्योग में आंदोलन पहली‌ जुलाई को

चार लेबर कोड के विरोध में कोयला उद्योग में आंदोलन पहली‌ जुलाई को

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए के झा , कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि चार लेबर कोड के विरोध में  आगामी 01 जुलाई को संपूर्ण कोयला उद्योग में फेडरेशन, यूनिट स्तर से कंपनी स्तर तक प्रदर्शन, नारेबाजी, संगोष्ठी, साइकिल /मोटरसाइकिल जुलूस ,कार्यस्थल पर नुक्कड़ सभा द्वारा करने का मजबूत फैसला लिया है। कोयला मजदूरों ने हर संकट की घड़ी में देश की ऊर्जा आवश्यकता को पूरा करने, उत्पादन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। 12वाँ वेज बोर्ड का गठन न करने के पीछे भाजपा सरकार की नियत, सोच और भावना सही नहीं है। कोयला मंत्री से मांग करते हैं कि लेबर कोड को तुरंत निरस्त किया जाए, जो सिर्फ देश के पूंजीपतियों के हित में है। साथ ही कोयला मजदूरों के 12वें वेज बोर्ड की गठन की घोषणकोयला मंत्री तत्काल करें।
उन्होंने कहा कि 04 लेबर कोड कोयला उद्योग, कोयला मजदूर के लिए एक विष के प्याले के समान है। भाजपा सरकार ने कोविड-19 के दरमियान इस अमानवीय, अनुचित कानून को संसद से पास करने का काम किया। जबकि पूरा देश कोविड-19 के आतंक के साए में जी रहा था। इस कानून को लाने के पहले भाजपा सरकार ने सारे संसदीय तथा जनतांत्रिक परंपरा को दरकिनार करते हुए ना तो इस मुद्दे पर राजनीतिक विपक्षी दलों से बात की और ना ही  मजदूर संगठनों से बात करने का काम किया। बिना किसी लंबे बहस के, बिना किसी ट्रेड यूनियन से बात किए पूंजीपतियों के इशारे पर मजदूरों के हित के विपरीत इस कानून को पास करने का काम किया।
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को नियोजन देने के नाम पर वर्ल्ड बैंक से जो लोन लिया गया उस राशि को निर्वाचन संहिता का उल्लंघन करते हुए बिहार के महिला मतदाताओं के बैंक अकाउंट में प्रति महिला 10000-10000 रुपया भुगतान किया गया ताकि चुनाव में उनका मत सत्ताधारी दल के पक्ष में आ सके। उसका परिणाम भी भाजपा सरकार को मिला।
देश के इतिहास में पहली बार मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकार, मौलिक अधिकार और आर्थिक लाभ के अधिकार की कटौती बड़ी चालाकी से लेबर कोड जैसे साइलेंट किलर हथियार से किया गया।
उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा को साथ लेकर इस लेबर कोड का जबरदस्त विरोध हर मोर्चे पर, हर समय पर मजबूती और ईमानदारी से किया है।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top