चाईबासा के बंदगांव में कांग्रेस नेता ने किया वस्त्र वितरण 

Advertisements

चाईबासा के बंदगांव में कांग्रेस नेता ने किया वस्त्र वितरण 

डीजे न्यूज, बंदगांव(चाईबासा) : होली के शुभ अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने गरीब असहाय एवं विकलांग लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया। उन्होंने धोती, साड़ी, शर्ट पैंट का कपड़ा वितरण किया और कहा कि होली खुशियों का त्यौहार है, जिसे सभी लोगों को खुशी पूर्वक मनाने की जरूरत है।

रमेश सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब लोगों की हर तरह की मदद करने की कोशिश करती है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस पार्टी की गठबंधन की सरकार है, जिसमें सभी लोगों को सभी तरह की सहायता एवं सुविधा मिलनी चाहिए।

उन्होंने बंदगांव प्रखंड के सर्वांगीण विकास की भी बात कही। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में सड़क, पुल पुलिया, आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली और मैया सम्मान योजना का लाभ समेत सभी सुविधाएं दिलाई जाएंगी। इस अवसर पर देवकरण सिंह, चंदन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top