बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत करें : ज्ञान रंजन सिन्हा

बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत करें : ज्ञान रंजन सिन्हा

राजगंज में भाजपा की बैठक, एक सप्ताह में 42 बूथ कमेटी बनाने का संकल्प

डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद : राजगंज मंडल के राजगंज, बगदाहा, महेशपुर, दलूदीह पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को राजगंज बाजार में हुई। बैठक में बतौर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज महतो ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा संगठन का काम पूरे साल करती है। चुनाव के दूसरे दिन से ही भाजपा के सिपाही संगठन के काम में लग जाते हैं। इसी भाव से एक एक कार्यकर्ता को बूथ कमिटी के सत्यापन में लग जाना चाहिए। अगले चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा। इस कार्य में सभी को पूरी ताकत लगानी होगी।

इस मौके पर बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक की पुरानी सूची की समीक्षा की गई और एक सप्ताह के अंदर सभी 42 बूथ कमेटी बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष व मंडल के प्रभारी गीता बेसरा, महामंत्री गौतम साव, महामंत्री प्रवीण चौधरी, उपाध्यक्ष अजय राम, मंत्री नेपाल महतो, सबिता चौरसिया, सुबोध शर्मा, कामेश्वर महतो, मंटू बाउरी, चंदन भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top