बोकारो के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत

बोकारो के प्रवासी मजदूर की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत

परिवार ने शव वापस मंगवाने की लगाई गुहार

डीजे न्यूज, बोकारो : प्रवासी मजदूरो के मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी निवासी स्वर्गीय सुखदेव महतो के 41 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र महतो की सड़क हादसे में सऊदी में 25 जून की रात को मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं गांव वाले भी मौत की सूचना पाकर शोक में डूब गए। सत्येंद्र महतो 26 नवंबर 2024 को घर से सऊदी अरब के लिए निकाला था। हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्य था। वह अपने पीछे पुत्री प्रीति कुमारी(21),पुत्र अरविंद कुमार और पुत्र मंगेश कुमार(13)को छोड़ गया।

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली घर पहुंचकर संवेदना प्रकट करते हुए परिवार का हिम्मत बंधायी और उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। रोजी- रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके के प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत और फंसने की खबरें आ रही है।प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा तादाद बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले से है।ऐसे में सरकार को रोजगार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top