बलियापुर में शोकसभा : हेमंत कैबिनेट के सुलझे हुए मंत्री थे सुदिव्य सोनू 

बलियापुर में शोकसभा : हेमंत कैबिनेट के सुलझे हुए मंत्री थे सुदिव्य सोनू 

बलियापुर की खबरें 

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को बलियापुर एवं एमओसीपी स्थित झामुमो कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से झारखंड एवं झामुमो को अपूरणीय क्षति हुई है। कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कैबिनेट में एक सुलझे हुए मंत्री थे। मौके पर बलियापुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, जग्गू महतो, चंडी चरण देव, राजेंद्र किस्कू, राजेंद्र हेंब्रम, नरेश हेंब्रम, अब्दुल कादिर, शंभू टुडू, सुदाम रजवार आदि थे।

 

सेवा संकल्प अभियान की भाजपा ने शुरू की तैयारी 

 

बलियापुर पूर्वी मंडल भाजपा कार्यालय में सोमवार को क्षेत्र के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के संगठनात्मक चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा की प्रदेश समिति की सदस्य तारा देवी, धर्मजीत सिंह, घनश्याम ग्रोवर, आशीष मुखर्जी, मनबोध रवानी, गौरांग मंडल, गुहीराम पाल आदि मौजूद थे।

 

गुरूपद चटर्जी को पुण्यतिथि पर माले ने दी श्रद्धांजलि

 

बलियापुर के दिवंगत भाकपा माले कार्यकर्ता गुरूपद चटर्जी की पांचवीं पुण्यतिथि पर आज सोमवार को बलियापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय चटर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व विधायक आनंद महतो, विश्वजीत मुखर्जी, आशीष चटर्जी, डोला चटर्जी, अभिजीत चटर्जी, रिया चटर्जी, शुभम चटर्जी, मृयांक चटर्जी आदि शामिल थे।

 

माले की दोलाबड़ पंचायत कमिटी का पुनर्गठन

क्षेत्र के दोलाबड़ प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सोमवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दोलाबड़ पंचायत में संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाकपा माले के पंचायत कमेटी का गठन किया गया। गणेश गोराई को शाखा सचिव एवं किस्टो सरकार को सह सचिव बनाया गया। मौके पर पंचायत के काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

 

विधायक ने लिया संज्ञान तो भिखराजपुर में लगा ट्रांसफार्मर 

 

बलियापुर के भिखराजपुर गांव में विधायक चंद्रदेव महतो की पहल पर गांव के खराब ट्रांसफार्मर के बदले आज सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों में हर्ष है। मालूम हो कि गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में तीन दिनों से अंधेरा छाया हुआ था। सिंदरी विधायक महतो को ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद आज विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। मौके पर मोहम्मद अकबर, एजाज अहमद, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद अजीमुद्दीन, मोहम्मद हसनैन आदि मौजूद थे।

 

बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि में नहीं रहते हैं डॉक्टर, ग्रामीणों ने प्रभारी से मिल रात्रि सेवा बहाल करने की मांग की 

बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि सेवा बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को बलियापुर पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर शुभम कुमार चौधरी से मुलाकात की और स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि पाली में डॉक्टर की सेवा बहाल करने की मांग की। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की घोर अभाव की जानकारी देते हुए तत्काल रात्रि सेवा उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन से भी इस संबंध में शिकायत करने की बातें प्रतिनिधिमंडल से कहीं। बावजूद डॉक्टर चौधरी ने प्रतिनिधि मंडल को रात्रि सेवा शुरू कराने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुखिया संघ के गणेश महतो, विजय गोराई, संजय गोराई, बेंगु ठाकुर, मुकुल चंद्र रोहिदास, दिनेश सरखेल, शैलेन मंडल, रफीक अंसारी आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top