बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

फुटबॉल समर कैंप का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कुसमाटांड़ फुटबॉल मैदान में एक महीना से चल रहे  फुटबॉल समर कैंप का रविवार को समापन हो गया। पूर्व विधायक आनंद महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। समर कैंप में सिद्धू कानू युवा खेल क्लब कुसमाटांड़, सिद्धू कानू युवा खेल क्लब मुकुंदा एवं सिद्धू कानू युवा खेल क्लब निपानिया की टीम ने भाग लिया।
पूर्व विधायक ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से युवाओं को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है।
भाजपा नेत्री तारा देवी ने युवाओं को खेलकूद के लिए समय निकालने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, सुनील महतो, विवेक महतो, सूरज कुमार महतो, अजय सोरेन, संजय महतो, रॉबिन, बसंती, मनोज रवानी आदि थे।
———————————————-
बांग्ला भाषा और संस्कृति को सशक्त बनाने का निर्णय

बलियापुर: बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक रविवार की शाम बलियापुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में साधन चटर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने बांग्ला भाषा एवं संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने बांग्ला भाषा को झारखंड सरकार द्वारा नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि इस भाषा को उचित सम्मान नहीं दिया गया तो समिति इसके विरुद्ध आंदोलन को बाध्य होंगी । बैठक में बेंगू ठाकुर, लालजीत गोराई, प्रोफेसर प्रबोध मंडल, शैलेश मंडल, प्रशांत चटर्जी, सुबल कुंभकार आदि थे।
——————————————-
तालाब जीर्णोद्धार कार्य में गड़बड़ी, जांच की मांग
बलियापुर: दोलाबड़ के ग्रामीणों ने गांव के राजा तालाब के जीर्णोद्धार कार्य में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस बाबत ग्रामीणों ने डीसी को आवेदन देकर इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में कहा है कि उक्त तालाब का जीर्णोद्धार का कार्य डीएमएफटी फंड से किया जा रहा है। इस कार्य में बरती जा रही गड़बड़ी पर बोलने पर ग्रामीणों को संवेदक के लोगों द्वारा कोई जवाब नहीं देता तथा अपने मन मुताबिक कार्य को अंजाम दिया जाता रहा है। आवेदन में चंडी चरण पांडे, उत्तम कर्मकार, विभीषण पांडे, श्रीकांत दास, पवन दास समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top