बलियापुर की खबरें:-
दोलाबड़ में हरि कीर्तन शुरू
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दोलाबड़ में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। गायिका मिठू दास का प्रवचन सुनने के लिए श्रोताओं की काफी भीड़ जुटी। इस दौरान रंग कीर्तन मंडली द्वारा भी आकर्षक गायन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया सुनीता मलिक, पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ महतो, दिवाकर महतो, अचिंत पांडे, जितेंद्र नाथ पांडे समेत सैकड़ो थे।
—————————————
छऊ नृत्य में दिखीं झारखंडी संस्कृति की झलक
बलियापुर: परसबनिया गांव में चडक पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उपवास के मौके पर शनिवार की शाम शिव भक्तों ने शिव मंदिर के बगल स्थित तालाब से स्नान कर दंडवत मुद्रा में मंदिर पहुंचे। पारंपरिक विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई । इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित गाजन मेला में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। बंगाल से आए नृत्य के दल के कलाकारों ने रात भर आकर्षक छौ कला का प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया। सफल बनाने के लिए मेला कमेटी के सदस्य एवं नवयुवक काफी सक्रिय हैं।