तामिलनाड़ु से मजदूर का शव पहुंचा बलियापुर

Advertisements

तामिलनाड़ु से मजदूर का शव पहुंचा बलियापुर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के बड़दाहा निवासी 25 वर्षीय मजदूर कांतलाल हांसदा का शव शनिवार को तामिलनाडु के कोयंबटूर से लाया गया। शव आते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी पुतुल देवी एवं परिजन दहाड़ मार मार कर रो रहे थे। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की पहल पर एयर एंबुलेंस से शव रांची लाया गया।
पूर्व मुखिया व झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता समीर मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडे, मुखिया संघ के गणेश महतो, चंदन भूमिहार, राकेश मलिक, नुनूलाल हेम्बम आदि मृतक के आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। मालूम हो कि बीते बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में उसकी मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई थी। मृतक के परिजनों ने सूचना मिलने के बाद शव लाने की गुहार विधायक से की थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top