बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

शरीर में कील चुभोकर नन्हें भक्त ने दिखाई आस्था
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रधानखंटा में चड़क पूजा के मौके पर शुक्रवार को शिव मंदिर प्रांगण में भोक्ता मेला का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कीले चुभो कर नाचते गाते रहे। साथ ही भोक्ता खुंटा में लटक कर घूमते रहे। मेला में यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सैकड़ो लोगों ने मेला का आनंद उठाया। संपन्न करने के लिए गांव के 16 आना कमेटी के सदस्यों एवं नवयुवकों का योगदान रहा।

—————————————–
अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): जिले के दो सदस्यीय अधिकारियों की टीम शुक्रवार को बलियापुर पहुंची। टीम में शामिल सिविल इंजीनियर मोहम्मद हसन तथा डीएमएफटी के मुन्ना कुमार ने बलियापुर बाजार स्थित राजेंद्र क्लब व पुराने पंचायत भवन की जमीन का निरीक्षण किया। सिविल इंजीनियर मोहम्मद हसन ने बताया कि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की ओर से उक्त सरकारी भूमि पर पुस्तकालय भवन निर्माण की अनुशंसा की गई है। इसी के आलोक में भूमि का अवलोकन किया गया। अगल-बगल के दुकानदारों एवं लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की गई । मौके पर गिरधारी लाल अग्रवाल, अनवर अली खान, माथुर गोरी राय आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top