बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

छात्राओं ने विधायक को बांधी राखी

बलियापुर: सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बड़ादहा पहुंचे। इस अवसर पर छात्राओं ने विधायक के कलाई में राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर शिक्षिकाएं एवं काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।
——————————————–
अंतिम सोमवारी को जलाभिषेक के लिए जुटी भीड़

बलियापुर: सावन महीने के अंतिम सोमवारी के अवसर पर बलियापुर के विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं का आना-जाना लग रहा। श्रद्धालुओं में अधिकांश महिलाएं शामिल थी।
———————————————

ग्रामीणों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

बलियापुर: दोलाबड़ पंचायत भवन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। लोक अदालत के सदस्यों ने लोगों को सरकार की ओर से दी जा रही निशुल्क कानूनी सहायता, अधिवक्ता एवं स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारियां दी गई।साथ ही साथ बाल श्रम कानून, बाल विवाह, नशाखोरी स्पॉन्सरशिप योजनाओं, मेडिकल हेल्प डेस्क के अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।मौके पर मुखिया सुनीता मल्लिक, बीपीआरओ मोहम्मद आलम के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, महिला समिति के सदस्यों एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top