बलियापुर की खबरें: –

बलियापुर की खबरें: –

आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा

डीजे न्यूज, बलियापुर: अग्रसेन भवन में मंगलवार को लायंस क्लब बलियापुर की नई कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में चालू सत्र में क्षेत्र में किए जाने वाले कल्याणकारी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में क्लब के सचिव चितरंजन महतो, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, शंकर रविदास, मानिक चंद्र मंडल आदि थे।
——————————————-

शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के प्रति किया जागरूक

बलियापुर: झारखंड पब्लिक स्कूल बलियापुर में मंगलवार को प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन स्कूल के निदेशक अताउर रहमान, प्राचार्य सुरजित सेन एवं संस्था की छवि बहन ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने लोगों से सभी प्रकार की बुरी लत को छोड़ने एवं ज्ञान के माध्यम से स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया। मौके पर संस्था की आरती बहन, पूजा बहन समेत स्कूल के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
——————————————-
बलियापुर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मनी
बलियापुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबु सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को बलियापुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई  । तत्पश्चात पार्टी की ओर से बरवाअड्डा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलियापुर के झामुमो कार्यकर्ता बाइक रैली के साथ रवाना हुए। रैली में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, राजेंद्र किस्कू, राजेंद्र हेंब्रम, मोहम्मद कादिर, सोनाराम मुर्मू, ईश्वर मरांडी समेत काफी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।
———————————————-

विद्यालय प्रबंध समिति पुनर्गठित

बलियापुर: प्रस्तावित उच्च विद्यालय बाघमारा के विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक मंगलवार को मुखिया कल्पना गोराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें मनोज कुमार महतो को अध्यक्ष वहीं दुलारी कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर प्रधान शिक्षक गणेश चंद्र गोराई, विक्रम गोप, शांतिराम महतो, उत्तम कुमार दे, निर्मला कुमारी देव, किरीटी भूषण दे, सुखलाल हांसदा, दिनेश कुमार महतो, सावित्री कुमारी, सुमन कुमारी आदि थे।
———————————————-

ग्राम थान की जमीन की घेराबंदी किए जाने का विरोध

बलियापुर: बेलगड़िया गांव के ग्राम थान की जमीन को जरेडा द्वारा घेराबंदी के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। मंगलवार को ग्रामीणों ने ग्राम थान में पूजा अर्चना आयोजित कर जरेडा के इस मंशा के खिलाफ प्रदर्शन किया। जरेडा के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई । ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ग्राम थान लोगों के धार्मिक आस्था एवं परंपरा से जुड़ा है। कहा कि ग्राम थान की जमीन को किसी भी हालत में घेराबंदी नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जोरदार आंदोलन चलाने की बातें लोगों ने कहीं।
———————————————

बकाया वेतन मिलना कर्मियों के आंदोलन का परिणाम

बलियापुर: ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज वन के कर्मियों को बकाया वेतन भुगतान किए जाने की कार्रवाई को भाजपा नेता रमेश कुमार राही ने इसे मजदूरों के आंदोलन का परिणाम बताया है। मंगलवार को कर्मियों में भाजपा नेता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व मुखिया दिनेश सरखेल, मिहींलाल रवानी, निताई कुंभकार, सुजय दास, पिंटू सरखेल, राजेश मरांडी, रोशन लाल महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top