बलियापुर की खबरें:-
मोदीडीह सत्संग केंद्र में मातृ सम्मेलन आयोजित
डीजे न्यूज, बलियापुर: मोदीडीह सत्संग केंद्र में शुक्रवार को श्री श्री बड़ी मां की 133 वीं जन्मोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुई। तत्पश्चात ग्रंथादि पाठ, धर्म सभा, मातृ सम्मेलन एवं भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन के मौके पर बड़ी मां के जन्मोत्सव पर सिंदूर खेला का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर डॉ नारायण चंद्र महतो, सीएल महतो, दिलीप गोप, हराधन दे, दुर्गारानी दे, शीला महतो, करुणा महतो, डॉ अबेदानंद दत्ता, नवीन चंद्र महतो, विनोद महतो आदि थे।
———————————————-
भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस, राज्य सरकार को घेरा
बलियापुर: जेपीएससी जेएसएससी आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक मामले के विरोध में शुक्रवार की शाम बलियापुर में भाजपाइयों ने राज्य सरकार के विरुद्ध मशाल जुलूस निकाला। भाजपा कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने जुलूस के साथ बलियापुर बाजार के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान भाजपाईयों ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए इसे बालू, कोयला, लोहा तस्करों की सरकार बताया। जुलूस में पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, विद्युत चक्रवर्ती, डॉक्टर निशि महतो, आशीष मुखर्जी, मनबोध रवानी, खगेन पांडे, गौरांग मंडल, राजेश मुखर्जी, मुक्तेश्वर महतो आदि थे।
——————————————–
नाई समाज का विस्तार, अमृत प्रमाणिक बने सचिव
बलियापुर: बिरसा मुंडा स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को बलियापुर प्रखंड नाई समाज की बैठक कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार प्रमाणिक की उपस्थिति में संगठन का विस्तार किया गया जिसमें अमृत प्रमाणिक को सचिव, संजय प्रमाणिक को उपाध्यक्ष एवं माखन प्रमाणिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावे कार्यकारिणी सदस्यों को नामित किया गया। बैठक में गोपाल प्रमाणिक, मानिक भंडारी , पप्पू ठाकुर, विजय कुमार, बिट्टू प्रमाणिक, तापस प्रमाणिक, बलराम प्रमाणिक आदि थे।
——————————————
चापाकल के बोरिंग होने से हर्ष
बलियापुर: सिंदूरपुर पंचायत स्थित चौकटांड़ गांव में भीषण जल संकट को देखते हुए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक चंद्रदेव महतो से की थी। विधायक के पहल पर शुक्रवार को गांव में पीएचडी विभाग की ओर से चापाकल के लिए बोरिंग का काम पूरा किया गया। इस कार्य से ग्रामीणों में हर्ष है। पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, नुनूलाल हेंब्रम, नरेश हेंब्रम, सुधीर हांसदा, धरनी प्रसाद, जयदेव हांसदा, कमलदेव हांसदा, राबिश्वर आदि थे।
—————————————–
83 बच्चों को मिला साइकिल
बलियापुर: बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूजा कुमारी, जमील अख्तर ने चालू सत्र के 83 बच्चों को साइकिल प्रदान किया।