भुइयां पहाड़पुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध महतो नहीं रहे, शिक्षा जगत में शोक की लहर

भुइयां पहाड़पुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध महतो नहीं रहे, शिक्षा जगत में शोक की लहर

डीजे न्यूज, धनबाद : उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुइयां पहाड़पुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध महतो का असामयिक निधन हो गया। 48 वर्षीय सुबोध महतो लाठाटांड़ गांव के रहने वाले थे। पिछले तीन माह से विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को पूर्वाह्न सेमफोर्ड अस्पताल रांची में उनका निधन हो गया।

उनके असामयिक निधन पर शिक्षकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

विद्यालय के शिक्षक राजेश मंडल, रेवती रमण, विजय कुमार महतो, मनोज महतो, जगन्नाथ लाल कुंदन समेत शिक्षक संघ ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

इधर निधन की सूचना पाकर जिप सदस्य वाणी देवी, सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, झारखंड आंदोलनकारी शंकर किशोर महतो, मुखिया बाबूलाल महतो, राजेंद्र महतो, पंसस धनंजय प्रसाद महतो, अजीत महतो, गायत्री देवी आदि लोगों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top