भट्ठा मजदूरों की समस्या को विधानसभा में उठाएंगे: विधायक चंद्रदेव

भट्ठा मजदूरों की समस्या को विधानसभा में उठाएंगे: विधायक चंद्रदेव

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): केंडवाटांड़ मोड़ के पास भट्ठा मजदूरों की बैठक बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के नेता दिलीप मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई। मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने भट्ठा मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि  असंगठित मजदूरो को उनका न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलना घोर अन्याय है। कहा कि संयुक्त बिहार में जिन मजदूरों को कुशल श्रमिक के रूप में पारिश्रमिक दी जाती थी उन्हें सेमी कुशल का दर्जा दे दिया गया है। विधायक ने समस्याओं के निदान के लिए मामले को विधानसभा में उठाने की बातें कहीं। उन्होंने मजदूरों को अपना हक अधिकार के लिए संगठित होने की जरूरत बताया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम, देवाशीष पांडेय सहित सैकड़ो मजदूर मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top