भजनों और संकीर्तन से गौशाला परिसर हुआ भक्तिमय, श्रीकृष्ण की बाल प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

भजनों और संकीर्तन से गौशाला परिसर हुआ भक्तिमय, श्रीकृष्ण की बाल प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
गंगा गौशाला कतरास में चल रहे गोपाष्टमी महोत्सव में गुरुवार को संगीतमय श्रीकृष्ण कथा का श्रवण करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा वाचिका देवी चित्रलेखा ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब भगवान अपने भक्तों की रक्षा तथा धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार प्रेम, करुणा और धर्म की स्थापना का दिव्य संदेश देता है।
देवी चित्रलेखा ने नंदोत्सव और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। नंद बाबा के घर आनंद और उत्सव के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने भगवान की बाल लीलाओं के माध्यम से प्रेम, सरलता और निष्कपट भक्ति का महत्व समझाया। इस दौरान ‘गौरांगों मोजो रे, गौरांगों मोजो रे’ कीर्तन पर श्रद्धालु झूम उठे।
कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों और संकीर्तन से पूरा कथा परिसर भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति में साफ झलक रही थी।
मौके पर गौशाला अध्यक्ष अनीश डोकानियां, महासचिव महेश अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डीएन चौधरी, पार्षद निरुपमा देवी, डॉ. वीएन चौधरी, उषा चौधरी, गोविंद खंडेलवाल, प्रियंका चौधरी, कृष्ण कन्हैया राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top