भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेने राज्यपाल पहुंचे धनबाद एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के कार्यक्रम में भाग लेने राज्यपाल पहुंचे धनबाद

एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को बरवाअड्डा हवाईअड्डा पहुंचे। हवाईअड्डा पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त  सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक टेक्सीम प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर  राज्यपाल का स्वागत किया। तत्पश्चात जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-आईएसएम) के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर तथा पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

राज्यपाल के धनबाद भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने बरवाअड्डा हवाईअड्डा से लेकर आईआईटी (आईएसएम) तक दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। जिसमें बरवाअड्डा हवाईअड्डा, कारकेड रूट लाइनिंग तथा आईआईटी (आईएसएम) परिसर सहित सभी प्रमुख स्थलों एवं चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र व लाठी बल तैनात किए हैं।

वहीं, कारकेड मार्ग पर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस एवं मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त पर रही। मार्ग की सुरक्षा के लिए एंटी-सबोटाज चेकिंग टीमें सक्रिय रही। जबकि आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए कारकेड में जीवनरक्षक उपकरणों एवं चिकित्सक दल से युक्त एम्बुलेंस तथा शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के गहन चिकित्सा केंद्र को विशेषज्ञ चिकित्सकों व आवश्यक दवाओं के साथ अलर्ट मोड पर रखा गया।

राज्यपाल के आगमन पर बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त  सन्नी राज, सिटी एसपी  ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी  एस. मोहम्मद याकूब, अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  अरविंद कुमार ओझा, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त  प्रकाश कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, आईआईटी (आईएसएम) के निदेशक टेक्सीम प्रोफेसर धीरज कुमार, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top