भाजपा के सच्चे सिपाही थे अशोक राम गुप्ता : अन्नपूर्णा देवी

Advertisements

भाजपा के सच्चे सिपाही थे अशोक राम गुप्ता : अन्नपूर्णा देवी

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह) : भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक राम गुप्ता के निधन पर पूरे इलाके में शोक की लहर है। दिवंगत नेता के आवास सिमराढाब, बिरनी में सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी तथा बगोदर विधायक नागेंद्र महतो पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

मंत्री अन्नपूर्णा देवी जैसे ही दिवंगत नेता की पत्नी से मिलीं, वह उनसे लिपटकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। यह दृश्य देख मंत्री और विधायक भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। इस भावुक क्षण में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

मंत्री ने कहा कि अशोक राम गुप्ता भाजपा के एक सच्चे सिपाही थे, जो पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि अशोक राम गुप्ता पार्टी के लिए हिमालय पर्वत के समान थे। उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई असंभव है।

इस दौरान मंत्री और विधायक ने परिजनों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। उनके साथ भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें मनोज चंद्रवंशी, देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, राजदेव साव, मनोज सिंह, प्रकाश सिन्हा, किसुन राम, प्रेमचंद कुशवाहा आदि शामिल थे।

बताया गया कि अशोक राम गुप्ता शुगर रोग से पीड़ित थे। 31 मार्च को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए दुर्गापुर ले गए, जहां 01 अप्रैल की रात 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी डॉ. सुजाता दानी चिकित्सा पदाधिकारी हैं, बड़ा बेटा मोनू कुमार झारखंड ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक और छोटा बेटा अभिषेक कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top