भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 23-24 मई को धनबाद में
डीजे न्यूज, धनबाद: महानगर भाजपा की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में वीरेंद्र हांसदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं धनबाद के सांसद ढुलू महतो उपस्थित हुए। संचालन रुपेश सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन मानस प्रसून ने किया।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 23 -24 मई को धनबाद मे होना सुनिश्चित की गई है। इसकी सफल संचालन हेतु सभी तरीके के व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी धनबाद जिला महानगर को दी गई है। ताकि प्रशिक्षण लेने वाले सभी लोगों को रात्रि विश्राम के साथ रहने एवं इस प्रशिक्षण के उद्देश्य की पूरी हो। उन्होंने कहां की प्रदेश द्वारा प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में मंडल की बैठक, दूसरे सप्ताह में जिला की बैठक एवं अंतिम सप्ताह में मन की बात के साथ बूथ स्तर का बैठक निर्धारित की गई है।
सांसद ढुलू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक दिन लगातार आम जनमानस के सेवा में लगे रहते हैं एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सारे योजनाओं के विषय में बूथ स्तर तक जाकर आम जनता जिनका कोई सरोकार राजनीति से नहीं है उनको बताने का काम करें एवं झारखण्ड की हेमंत सोरेन की सरकार जो भी केंद्र के द्वारा चलाई जा रही योजना जिसे सही ढंग से आम जनता के लिए संपादित करने में कठिनाइयां उत्पन्न कर रहे हैं उसे भी आम जनमानस तक बताने का काम करें यानी झारखण्ड सरकार की सारी विफलताओं को जनता के बीच पहुंचने की आवश्यकता है
बैठक में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सत्येंद्र कुमार,राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, प्रियंका देवी,महेश पासवान , धनेश्वर महतो, मंत्री रीता प्रसाद,कंचन चौरसिया, रुमकी गुप्ता ,मौसम सिंह,बच्चा गिरी,कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, कार्यालय मंत्री कपूर रवानी,रिंकू सिंह,शिवांश श्रीवास्तव,मोर्चा के अध्यक्ष अनिल सिन्हा,नित्यानंद मंडल,विभा सिंह, बंटी सोरेन, रामजीत भुईया सहित सभी मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।