भाजपा एससी मोर्चा का गिरिडीह जिले में प्रवास कार्यक्रम शुरू
एसआईआर पर मंथन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा गिरिडीह जिला इकाई का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। प्रदेश द्वारा नामित प्रभारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज राज गिरिडीह पहुंचे। प्रथम दिन का कार्यक्रम एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान के आवासीय परिसर में प्रभारी जिला अध्यक्ष उमेश दास की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई।
इसके बाद जिला पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक हुई। बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज राज और जिला अध्यक्ष उमेश दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज राज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। एसआईआर के तहत यह सुनिश्चित किया जाए कि 2003 की वोटर लिस्ट के आधार पर किसी का नाम न छूटे। समस्या होने पर बीएलओ या पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान ने कहा कि भाजपा गांव-टोला तक जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करती है। मौके पर प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, माथुर दास, पीलू दास, सुरेंद्र रजक, बंकिम रजक, अशोक दास, टिंकू पांडेय दास, चमटु कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।