बीसीसीएल में नौकरी पाने के लिए पुत्र ने ही कराई थी पिता की हत्या दस लाख में दी थी सुपाड़ी, तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पत्थर समेत अन्य सामान बरामद बरोरा थाना क्षेत्र में 20 जून को हुई थी कोलकर्मी तिलेश्वर की हत्या

बीसीसीएल में नौकरी पाने के लिए पुत्र ने ही कराई थी पिता की हत्या

दस लाख में दी थी सुपाड़ी, तीन गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पत्थर समेत अन्य सामान बरामद

बरोरा थाना क्षेत्र में 20 जून को हुई थी कोलकर्मी तिलेश्वर की हत्या

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीते 20 जून को बरोरा थाना क्षेत्र के चिटाही से बरोरा जानेवाली पीसीसी सड़क पर बरामद बीसीसीएल कर्मी तिलेश्वर नोनियां की शव के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर व बाइक तथा खून लगे आरोपियों के कपड़े बरामद किया है।

नौकरी के लिए पुत्र ने ही कराई हत्या

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने मीडिया को बताया कि मृत तिलेश्वर के मंझले पुत्र विजय नोनियां ने ही अपने पिता की हत्या कराई है। विजय बीसीसीएल में अपने पिता की जगह नौकरी पाने के लिए यह कदम उठाया है। आरोपी विजय ने अपने पिता की हत्या के लिए अपराधियों को दस लाख की सुपाड़ी दी थी।

ऎसे हुआ उदभेदन
एसडीपीओ ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद बरोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक  ग्रामीण के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए अखिलेश मल्लाह, उम्र 33 वर्ष, सा०-बुदोरा, थाना-मधुबन, जिला-धनबाद, स्थायी पता-पटौरी, थाना-औड़ाय, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) तथा
अमित कुमार सिंह, उम्र 36 वर्ष, सा०-बुदोरा, थाना-मधुबन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दोनों ने मृत तिलेश्वर के पुत्र विजय का नाम उगला। पुलिस ने विजय नोनियाँ, उम्र 34 वर्ष, सा०-बुदोरा बी०सी०सी०एल० क्वार्टर नं0-19, थाना-मधुबन को भी हिरासत में लेकर घटना का उदभेदन किया। पुलिस ने अखिलेश और अमित की निशानदेही पर सामान बरामद किया।

जप्त सामान
हत्या में प्रयोग किया गया दो खून लगा पत्थर।
हत्या में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नं0-JH-10DD-4358 है।
अभियुक्तों का हत्या करने समय पहना हुआ खून लगा हुआ पैंट, चप्पल, जूता एवं गमछा ।
मृतक का खून लगा गमछा।
हत्या में प्रयोग किया गया अभियुक्तों का मोबाईल।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी

अजीत कुमार विमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा।

पु०नि० मो० रूस्तम, पुलिस निरीक्षक, कतरास अंचल।
पु०अ०नि० साधन कुमार, थाना प्रभारी, बरोरा थाना।
पु०अ०नि० शुभम कुमार, थाना प्रभारी, मधुबन थाना।
पु०अ०नि० दिलीप पाल, प्रभारी, सोनारडीह ओ०पी० ।
पु०अ०नि० सुबोध प्रमाणिक, बरोरा थाना।
आरक्षी-2373 मिथुन कुमार, बरोरा थाना।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top