बीबीएमकेयू में स्नातकोत्तर एवं शोध (पीएचडी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग

बीबीएमकेयू में स्नातकोत्तर एवं शोध (पीएचडी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग

बलियापुर: कुड़माली छात्र संगठन का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधायक चंद्रदेव महतो से मुलाकात कर ज्ञापन सोंपा। जिसमें बीबीएमकेयू धनबाद में कुड़माली विषय में स्नातकोत्तर एवं शोध (पीएचडी) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग किया गया है । प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि धनबाद एवं बोकारो जिला में कुड़माली विषय में स्नातक की पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राओं को स्नातकोत्तर  एवं शोध ( पीएचडी) के लिए दूसरे विश्वविद्यालयों में जाना पड़ता है। जिससे छात्र-छात्राओं को दिक्कतें होती है। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया है। मौके पर दिवाकर महतो ब अन्य थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top