बेड़ा कोलियरी गेट पर प्रदर्शन, प्रबंधन को सड़क जाम आंदोलन की चेतावनी
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : 11 सूत्री लंबित मांगों की पूर्ति के लिए शनिवार को भी बेड़ा कोलियरी मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रबंधन की वादाखिलाफी के विरुद्ध लगातार संघर्ष चलाने की कड़ी में गेट मीटिंग का आयोजन हुआ।
गेट मीटिंग की अध्यक्षता बेड़ा शाखा अध्यक्ष राम बदन राम ने की। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने अपने संबोधन में प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 11 सूत्री मांगों पर सम्मानजनक वार्ता और मजदूरों को तंग करने वाले बाबू और बाबाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र संख्या 9 में सड़क जाम आंदोलन के तहत सारी गतिविधियां ठप्प कर दी जाएंगी। इसका जिम्मेवार प्रबंधन होगा।
सभा को शाखा सचिव पतित पावन माझी, आनंद लाल महतो, उपाध्यक्ष अनजान बराट, वरिष्ठ साथी आशीत चटर्जी, नरेश रजक, मिठू रजक, फूल कुमारी मांझीआईन, आनंद कोड़ा, धीरज पांडे, राम रतन राय, बी. डी. प्रसाद, मंसाराम माझी ने भी संबोधित किया।