बेड़ा दोबारी कोलियरी में शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि
चार लेबर कोड के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
डीजे न्यूज,
तिसरा, धनबाद : अंतरराष्ट्रीय ऐतिहासिक मई दिवस के अवसर पर बेड़ा दोबारी कोलियरी में शिकागो के अमर शहीदों को सलामी दी गई। यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री आनंद मय पाल ने झंडोत्तोलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि संसार के निर्माण में मजदूरों का अहम योगदान है। वर्तमान सरकार मालिक हित में चार लेबर कोड लाकर मई दिवस के इतिहास को कुचलना चाहती है, जिसे मजदूर वर्ग सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि देश के हजारों-लाखों ठेका मजदूर, विशेषकर उत्तर भारत, महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा, गुजरात आदि जगहों में जोरदार आंदोलन कर इसका विरोध शुरू कर चुके हैं।
आनंद मय पाल ने चेतावनी दी कि वर्तमान सरकार मजदूरों पर बर्बरता बंद करे, अन्यथा पूरे देश में मजदूर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
कार्यक्रम में साथी पतित पावन माझी, अंजन बराट, राम बदन राम, लीला चौहान, असित चटर्जी, आनंद कोड़ा, आनंद लाल महतो, नरेश रजक, उपेंद्रनाथ गोराई, मिठू रजक, जागो माझी, दुबई माझी, फूलचंद महतो आदि ने भाग लिया।