बच्चों की प्रतिभा से सजा समर कैंप, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Advertisements

बच्चों की प्रतिभा से सजा समर कैंप, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन के निर्देशानुसार पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जागो फाउंडेशन के सह सचिव सरोजित बर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समर कैंप के नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय स्तर पर विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने कला, संस्कृति, खेल, गीत, नृत्य एवं पेंटिंग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए।

समर कैंप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में सौरभ कुमार वर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा, अनिरुद्ध कुमार वर्मा, अंकित कुमार वर्मा, कुंदन कुमार दास, उषा कुमारी, प्रियांशु कुमारी, नीलम कुमारी, वर्षा कुमारी, पायल कुमारी समेत कई विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जागो फाउंडेशन के सरोजित बर्मा एवं डॉली कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top