बांसजोड़ा गोलीकांड: इलाज के दौरान जख्मी किशुन रवानी की मौत
तीन प्राथमिकी दर्ज, 09 गिरफ्तार
छह क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन, एक पिस्टल, तीन जिंदा गोली बरामद
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर आजसू समर्थक और कांग्रेस समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुई थी। इस घटना में फायरिंग के दौरान गोली लगने से किशुन रवानी (बांसजोड़ा बस्ती) तथा विष्णु प्रमाणिक (गड़ेरिया बस्ती) जख्मी हुए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को किशुन ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
मामले को लेकर गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकुब ने लोयाबाद थाना में प्रेसवार्ता कर घटना की जानकारी दी।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि बुधवार को बांसजोड़ा बस्ती में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जो बाद में गोलीबारी में बदल गई। इस दौरान किशुन रवानी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन तेज कर दी गई है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
तीन प्राथमिकी दर्ज
ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से दी गई लिखित शिकायत तथा लोयाबाद थाना के पुलिस पदाधिकारी के बयान पर तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल से पुलिस ने 06 चारपाहिया वाहन, एक देशी पिस्टल एवं 03 जिंदा गोली बरामद किया है।
09 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस घटना में शामिल 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में रजनी कुमारी, सा०- बाँसजोड़ा बस्ती, राजेश कुमार महतो, सा०- बॉसजोड़ा बस्ती, धर्मेन्द्र महतो, सा०- भेलाटाँड, थाना- बरबाअड्डा, मेराज अंसारी, सा०- कोड़ाहीर, थाना- बलियापुर, अमित महतो, सा०- भेलाटाँड, थाना- बरबाअड्डा, करण यादव,
जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ आयुष, कुंदन सिंह,
सुनील कुमार, सभी सा०- बाँसजोड़ा बस्ती, थाना- लोयाबाद शामिल हैं।