बंगाल में पूर्ण रूप से कमल का खिलना ऎतिहासिक क्षण: राज सिन्हा

Advertisements

बंगाल में पूर्ण रूप से कमल का खिलना ऎतिहासिक क्षण: राज सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद:  पश्चिम बंगाल, आसाम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर खुशी जाहिर करते हुए झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय में भव्य जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं ढोल बजाकर उत्सव का आनंद लिया तथा सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विधायक ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर आजादी के बाद पहली बार इस प्रकार कमल का पूर्ण रूप से खिलना ऐतिहासिक क्षण है।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बंगाल की जनता के अटूट विश्वास, प्रेम और उनके सशक्त नेतृत्व की स्वीकृति है। जनता ने “विकसित भारत” के संकल्प और केंद्र सरकार के प्रभावी कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा को स्पष्ट समर्थन दिया है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना केवल राज्य तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका व्यापक और सकारात्मक प्रभाव झारखंड सहित पूरे देश में देखने को मिलेगा। यह जनादेश सुशासन, विकास और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और विश्वास का संचार होगा।
इस अवसर पर तमाल राय, निर्मल प्रधान, उमेश सिंह, आनंद कुमार, प्रमोद मंडल, अमित सिंह, राजीव राय भट्ट, मनोज मालाकार,अनिल सिन्हा , विकास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे और सभी ने उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top