
बंधुआ मजदूर निगरानी समिति धनबाद के सदस्य बने शंकर रवानी
डीजे न्यूज, धनबाद: श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग, झारखंड सरकार के पत्रांक 2204 24 दिसंबर 2024 के आलोक में बंधुआ मजदूरी प्रथा (उन्मूलन) अधिनियम 1976, धारा -13 धनबाद जिला निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष उपायुक्त धनबाद एवं सदस्य के रूप में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता शंकर रवानी को बनाया गया है। शंकर करीब दो दशक से धनबाद जिला में बाल श्रम उन्मूलन पर सघन कार्य करते आ रहे हैं।उनके सदस्य बनने पर बाल कल्याण समिति धनबाद के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी, धनबाद एनजीओ एसोसिएशन के जिला सचिव मगधेस कुमार, नईमुद्दीन अंसारी, सुदर्शन साव, सुनील श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय, झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के विनोद महतो, सीता कुमारी, मुमताज़ अंसारी, दीपा कुमारी, चंदा कुमारी, पूजा कुमारी, पूजा महतो, माला देवी, गुलनाज बानो आदि ने बधाई दी है।