बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 280 टन कोयला बरामद

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 280 टन कोयला बरामद

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
अवैध कोयला खन्नन के खिलाफ सीआईएसएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। धर्माबांध ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाबुडीह जंगल में छापेमारी कर लगभग 280 टन कोयला जब्त किया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट पी. के. तनवार ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एरिया-3 के अंतर्गत बबनडीहा एवं बाबूडीह बस्ती के पास जंगलों में की गई। इस दौरान छुपाकर रखे गए कोयले को बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ के साथ बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के अधिकारी भी मौजूद थे। जब्त किए गे कोयला को बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। डिप्टी कमांडेंट तनवार ने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top