रेलवे की खबरें:-
श्रावणी मेला स्पेशल:
गया-कामाख्या एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर ठहराव
डीजे न्यूज, धनबाद: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा गया और कामाख्या के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस का सुलतानगंज स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी सं. 15620 कामाख्या-गया साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 03.08.2026 से 24.08.2026 के मध्य नामित दिन को 00.11 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहंुचेगी तथा यहां से 00.13 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 15619 गया-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 04.08.2026 से 25.08.2026 के मध्य नामित दिन को 17.45 बजे सुलतानगंज स्टेशन पहुंचेगी तथा 17.47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
———————————————–
01-01 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन
धनबाद: यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु डीडीयू-गया-गोमो- धनबाद-आसनसोल के रास्ते कानपुर सेंट्रल एवं आगरा कैंट से कोलकाता के लिए एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
गाड़ी सं. 04157/04158 कानपुर-कोलकाता-कानपुर स्पेशल -* गाड़ी सं. 04157 कानपुर-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 28.07.26 से 29.09.26 तक प्रत्येक मंगलवार को कानपुर सेंट्रल 08.00 बजे खुलकर 14.15 बजे डीडीयू, 15.35 बजे सासाराम, 17.30 बजे गया, 18.45 बजे कोडरमा, 19.45 बजे पारसनाथ, 20.05 बजे गोमो, 20.40 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 04158 कोलकाता-कानपुर स्पेशल दिनांक 29.07.26 से 30.09.26 तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से 07.25 बजे खुलकर 12.45 बजे धनबाद, 13.05 बजे गोमो, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.15 बजे कोडरमा, 15.45 बजे गया, 17.15 बजे सासाराम, 18.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी । इस स्पेशल में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 09 तथा साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे ।
गाड़ी सं. 01911/01912 आगरा कैंट-कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल -* गाड़ी सं. 01911 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस दिनांक 30.07.26 से 24.09.26 तक प्रत्येक गुरूवार को आगरा कैंट से 03.40 बजे खुलकर 14.15 बजे डीडीयू, 15.35 बजे सासाराम, 17.30 बजे गया, 18.45 बजे कोडरमा, 19.45 बजे पारसनाथ, 20.05 बजे गोमो, 20.40 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 09112 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल दिनांक 31.07.26 से 25.09.26 तक प्रत्येक शुक्रवार को कोलकाता से 07.25 बजे खुलकर 12.45 बजे धनबाद, 13.05 बजे गोमो, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.15 बजे कोडरमा, 15.45 बजे गया, 17.15 बजे सासाराम, 18.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.00 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी । इस स्पेशल में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे ।
इसके साथ ही पटना और अहमदाबाद के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का भी एक और फेरा चलाने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 29.07.2026 को अहमदाबाद से पटना के लिए गाड़ी सं. 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल तथा दिनांक 31.07.2026 को पटना से अहमदाबाद के लिए गाड़ी सं. 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल का भी परिचालन किया जाएगा ।
——————————————-
धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान
धनबाद: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।वयह टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 601 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 5,66,665 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया।