अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने की स्व. मो. दिलशाद के परिजनों से मुलाकात हत्याकांड में और लोगों के शामिल होने की व्यक्त की आशंका गहराई से जांच कर पूरे हत्याकांड का खुलासा करने की बात कही

Advertisements

अल्पसंख्यक आयोग की टीम ने की स्व. मो. दिलशाद के परिजनों से मुलाकात

हत्याकांड में और लोगों के शामिल होने की व्यक्त की आशंका

गहराई से जांच कर पूरे हत्याकांड का खुलासा करने की बात कही

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान (मंत्री दर्जा), सदस्य बरकत अली एवं  रंजीत मल्लिक की तीन सदस्य टीम ने मंगलवार को धनबाद जिले का दौरा किया। टीम सबसे पहले बोर्रागढ ओपी पहुंची। जहां स्व. मो. दिलशाद अंसारी के परिजनों से मुलाकात कर हत्याकांड पर दुख जताया और परिजनों को सांत्वना दी।

इसके बाद टीम ने स्थानीय लोगों से मृत्यू की घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद टीम सर्किट हाउस पहुंची। सर्किट हाउस में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्ष का स्वागत किया। टीम ने सिटी एसपी एवं अनुमंडल दंडाधिकारी से हत्याकांड को लेकर विस्तृत चर्चा की।

तत्पश्चात पत्रकार वार्ता का आयोजन कर अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि हत्याकांड के बाद इस कांड को संज्ञान में लेते हुए पहले 2 जून को आयोग की तरफ से धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पूरे घटना की जानकारी मांगी और आज तीन सदस्यीय अल्पसंख्यक आयोग की टीम धनबाद का विशेष दौरा कर स्व. मो. दिलशाद अंसारी के परिजनों से मुलाकात की। हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक पूछताछ की। वहीं पुलिस से जांच की प्रगति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

उन्होंने बताया कि जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है उससे यह आशंका है कि हत्याकांड में चार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस से हत्याकांड की गहराई से जांच करने की बात कही। साथ में गिरफ्तार महिला व लड़के को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ करने का भी सुझाव दिया।

अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि हत्याकांड का कारण प्रेम पसंग नहीं हो सकता। इसलिए हत्याकांड के मुख्य कारण का खुलासा होना अति आवश्यक है। खुलासा होने पर हत्याकांड में शामिल अन्य चेहरे भी सामने लाया जाए।

आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस से हत्याकांड का जल्द से जल्द उद्वेदन कर, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर, हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि राज्य में इस तरह के अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। हत्याकांड में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को 10 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट आने और मामले का पूरा खुलासा होने के बाद आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top