अग्नि सुरक्षा के प्रति बच्चों को किया जागरूक
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) : टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के प्रांगण में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। टाटा स्टील के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में फायर फाइटर टीम के चंदन सिंह व उनके सहयोगियों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक किया। सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य चंद्रानी बनर्जी ने बच्चों को अग्नि सुरक्षा के संदर्भ में समझाते हुए बताया कि जीवन अनमोल है। सुरक्षा एक दिन विषय नहीं है। हमें हर पल सजग और सतर्क होकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।