अदरो में जंगली सियार के हमले से महिला जख्मी, क्षेत्र में भय का माहौल
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद): प्रखंड के राजाभीठा पंचायत अंतर्गत अदरो निवासी तारिणी देवी (55 वर्ष) बुधवार को जंगली सियार के हमले से बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने जख्मी को बेहतर इलाज हेतु शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद ले गए। जानकारी के अनुसार महिला तारिणि देवी बर्तन धोने तालाब गई थी। इसी क्रम में जंगली सियार ने महिला पर हमला कर दिया। इस संबंध में सहायक वन संरक्षक धनबाद सह प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी टुंडी अजय कुमार मंजूल ने बताया कि घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से मिली है। मामले की जांच कर मुआवजा हेतु विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।