अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम अखिलेश मिश्र ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के प्रथम दिन ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक (DEnHM) द्वारा केंद्रीय विद्यालय में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम (SWM-2026) की जानकारी देते हुए गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, कचरे के उचित निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण में इन नियमों की महत्वपूर्ण भूमिका को सरल एवं सहज भाषा में समझाया गया।