अभाविप का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक संजीव से मिला
डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह से उनके सिंह मेंशन स्थित आवास पर भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने संगठनात्मक सहित विभिन्न मुद्दों पर पूर्व विधायक से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, धनबाद विभाग संगठन मंत्री रोहित दुबे, प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक शुभम हजारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंशु तिवारी एवं धनबाद विभाग संयोजक सुधांशु गुप्ता शामिल थे।