आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद, डाइलिसीस भी रुका
स्वास्थ्य सेवाओं का संकट बढा, राज्य सरकार हस्तक्षेप करे: सीपीएम
डीजे न्यूज, रांची: सूचीबद्ध अस्पतालों का आयुष्मान कार्ड से इलाज का पैसा बकाया रहने के कारण असाध्य रोगियों का उपचार बंद कर दिया है। रांची जहां कई बड़े – बड़े नीजि अस्पताल है और आयुष्मान कार्ड से सूचीबद्ध हो कर ईलाज का कवरेज करते है,
लेकिन अस्पतालों द्वारा सरकार के पास पैसे बकाया रहने के कारण अस्पताल प्रबंधन आयुष्मान कार्ड धारियों का इलाज करने में आनाकानी कर रहे हैं।
रांची स्थित एचईसी पारस अस्पताल मे आयुष्मान कार्डधारकों का डाइलिसीस भी बंद है। उसी प्रकार रांची के कई निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से इलाज किसी एक विभाग का ही करते हैं जैसे गुरु नानक अस्पताल मे आयुष्मान कार्ड से केवल हड्डी रोगियों का ही इलाज होता है।
सीपीआई (एम) का राज्य सचिवमंडल स्वास्थ्य मंत्री से मांग करता है की राज्य के आयुष्मान कार्ड धारियों के इलाज में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए तुरंत कदम उठाए।