फुसबंगला की समस्याओं को लेकर आप का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला
डीजे न्यूज, धनबाद : आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को धनबाद नगर निगम के महापौर एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर फुसबंगला क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की, जिस पर नगर निगम की ओर से जल्द पहल करने का आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राजेश कुमार, नितिश गुप्ता, शदरे आलम, जावेद अख्तर, रॉकी मंडल, जावेद खान, अशफाक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर फुसबंगला क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रतिनिधियों ने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
फुसबंगला की समस्याओं को लेकर आप का प्रतिनिधिमंडल महापौर से मिला
Advertisements