आरएसएस ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कहा- बाबा साहब और संघ के विचार में काफी समानताएं थीं

आरएसएस ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती

संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने कहा- बाबा साहब और संघ के विचार में काफी समानताएं थीं

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में धैया के कोरंगा बस्ती में‌ मंगलवार को संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। बाबा साहब की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच बाबा साहेब की जीवनी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनील ठाकुर ने अंबेडकर की जीवन पर प्रकाश डाला। कोरंगा बस्ती के सियुती कोरंगा, फुलकुमारी देवी और नगर संघचालक अजय तिवारी, संयोजक विवेकानन्द, सिम्फ़र के वैज्ञानिक डॉक्टर आदित्य राणा ने संबोधित किया। सफल बनाने में कोरंगा समाज के युवक श्याम कोरंगा, बप्पी. अभिषेक, संजय कोरंगा आदि का योगदान रहा।
कार्यक्रम में अजय सिंह, सह विभाग कार्यवाह पंकज सिंह, हरिनन्दन गुप्ता, सुबोध गिरि, राकेश सुमन, पप्पु सिन्हा, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top