वर्षों से झरिया में राज करने वाले और झरिया को लूटने वालों को डर सताने लगा : ढुलू महतो

Advertisements

वर्षों से झरिया में राज करने वाले और झरिया को लूटने वालों को डर सताने लगा : ढुलू महतो

 

गरीब का बच्चा आगे बढ़े तो दबाने को होता है हमला, दोषियों पर हो कार्रवाई : सांसद

डीजे न्यूज,

तिसरा, धनबाद : बीते सोमवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में पानी-बिजली-प्रदूषण की समस्या को लेकर यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन असंगठित मोर्चा एवं भाजपा के जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता सांसद समर्थक गफ्फार अंसारी व उनके लोगों पर अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा फायरिंग और हमला करने के मामले में धनबाद के सांसद ढुलू महतो भौरा 7 नंबर पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।

सांसद ढुलू महतो ने कहा, “यह घटना काफी दुखद है, पर नई नहीं है। झरिया विधानसभा क्षेत्र में शुरू से ही जब भी कोई गरीब का बच्चा आगे बढ़ने का प्रयास करता है, तो कुछ लोगों के द्वारा उसे दबाने के लिए इस तरह का हथकंडा तैयार किया जाता है। कई वर्षों से झरिया में राज करने वाले और झरिया को लूटने वालों को डर सताने लगा है, और उनकी जमीन हिलने लगी है। क्योंकि गरीब लोग जाग रहे हैं, और अपने हक की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। ऐसा देखकर उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन इस घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजे और यह घटना क्यों हुई इसकी भी जानकारी सभी को दें। किसके इशारे पर इस तरह से कांड किया गया है, उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्वी झरिया क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है। सभी को अपना हक मांगने का अधिकार है।”

सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो हम लोग जोरदार आंदोलन करेंगे। जितने भी गरीब पिछड़ा वर्ग के लोग हैं हमारे साथी हैं। हम उनके साथ हैं, और साथ रहेंगे। मुझे इन्होंने ही सांसद बनाया है। इन पर होने वाले अत्याचार का हम मुंह तोड़ जवाब देंगे।”

इस दौरान समर्थकों ने सांसद को भौरा चेकपोस्ट पर जोरदार तरीके से स्वागत किया। मौके पर आरिफ अंसारी, अरुण पासवान, बृज रजक, बीरेंद्र भुइया, राज अंसारी, रोहित यादव, अजय बाउरी, सूरज हाड़ी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top