आमटाल में गायत्री यज्ञ के निमित निकली कलश यात्रा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आमटाल स्थित सुख वर्षा सिटी में तीन दिवसीय गायत्री यज्ञ अनुष्ठान के शुभारंभ के मौके पर रविवार को भाव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यज्ञ स्थल से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल डेढ़ सौ से भी अधिक महिला एवं युवतियों ने माथे पर कलश लेकर तालाब के लिए प्रस्थान की। बेलगड़िया कॉलोनी एवं अगल-बगल का भ्रमण करते हुए जयरामपुर तालाब पहुंची जहां पंडित भैरव प्रसाद एवं राजेंद्र मिश्रा ने पूजा अर्चना के साथ कलश में पानी भरवाया। फिर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं उसी रास्ते यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया संजय गोराई, राम शंकर शर्मा, आशा देवी, मंटू सिंह, अरविंद कुमार, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामाशीष गुप्ता, महेंद्र पंडित, लग्नि देवी, कृष्ण शर्मा, कपिल देव शर्मा, राजेश प्रसाद, जी एन लाल, आर लाल, मृत्युंजय गोस्वामी समेत सैकड़ो लोग थे।